सार
ऐसा भी होता है क्या? ये सवाल मेरे मन में ही नहीं आपके मन में भी उठेगा, जब आपको पश्चिम बंगाल के बर्दवान गांव की उस बुजुर्ग महिला के बारे में पता चलेगा, जो नदी में नहाते समय पानी के तेज बहाव में 45 किलोमीटर तक बह गई। इसके बावजूद 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सही सलामत जिंदा बाहर निकाला गया। गांव वाले और पुलिस ने इसे चमत्कार बताया है।
पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले से एक चमत्कारिक खबर सामने आ रही है। जहां पानी के तेज बहाव के चलते एक 65 वर्षीय बुगुर्ज महिला लगभग 45 किलोमीटर तक बह गई हैरान करने वाली बात ये है कि इतनी दूर तक बहने के बावजूद महिला को जिंदा बचाया गया। बता दें कि ये पूरा मामला तब का है जब भारी बारिश और डैम से पानी छोड़े जाने के बाद बुजुर्ग महिला उफनती दामोदर नदी में बह गई महिला को करीब 45 किलोमीटर दूर से जिंदा बचाया गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने इस घटना को चमत्कार बताया है।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना बर्दवान जिले के रैना थाना क्षेत्र के जकता गांव की है। मातुरी टुडू नाम की महिला रविवार दोपहर अकेले नदी में नहाने गई थीं, तभी डैम से छोड़े गए पानी और तेज बारिश के कारण नदी का बहाव अचानक तेज हो गया और वह बह गईं। गांव वालों और पुलिस की संयुक्त कोशिश से उन्हें करीब 45-50 किलोमीटर नीचे की ओर बहने के बाद जमालपुर के पास सुरक्षित निकाला गया।