फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'65% मतदाताओं को विजय पसंद नहीं': TVK सरकार पर उदयनिधि का हमला, बोले- ये जनादेश नहीं जोड़तोड़ से बनी सरकार

Wed, 13 May 2026 02:58 PM IST
रिया दुबे पीटीआई, चेन्नई

सार

तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान विपक्ष के नेता उदयनिधि ने टीवीके सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विजय की सरकार को राज्य के अधिकांश मतदाताओं का समर्थन नहीं मिला और यह AIADMK गठबंधन के विधायकों के सहारे सत्ता में आई है।
Register For Event
विज्ञापन
उदयनिधि स्टालिन ने टीवीके पर किया हमला? - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट के दौरान विपक्ष के नेता और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने टीवीके सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार को राज्य के अधिकांश मतदाताओं का समर्थन हासिल नहीं है और यह सरकार AIADMK के एक धड़े के समर्थन से सत्ता में बनी हुई है, जिसे टीवीके पहले भ्रष्ट बताती रही है।

उदयनिधि ने क्या दावा किया?

फ्लोर टेस्ट के दौरान बोलते हुए उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में करीब 4.93 करोड़ लोगों ने मतदान किया था, लेकिन टीवीके को केवल 1.72 करोड़ वोट मिले। उन्होंने दावा किया कि लगभग 65 प्रतिशत मतदाताओं ने विजय के नेतृत्व वाली पार्टी को खारिज कर दिया।

AIADMK को लेकर क्या बोले?

उन्होंने टीवीके पर AIADMK गठबंधन के सहयोगी दल AMMK के विधायक का समर्थन लेने को लेकर भी हमला बोला। उधयनिधि ने कहा कि जिस दल को टीवीके पहले अपना वैचारिक दुश्मन बताती थी, अब उसी गठबंधन के विधायक के सहारे सरकार चला रही है। उन्होंने AMMK प्रमुख टीटीवी धिनकरन के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने टीवीके पर सत्ता में आने से पहले ही हॉर्स ट्रेडिंग करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


उदयनिधि ने AIADMK में अंदरूनी टूट का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान टीवीके ने AIADMK को भ्रष्ट करार दिया था, लेकिन अब उसी दल के नेताओं से करीबी बढ़ाई जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही आपकी साफ-सुथरी सरकार की पहचान है?

टीवीके को वोट देने वाले पछता रहे

डीएमके नेता ने कहा कि इन घटनाओं को देखकर टीवीके को वोट देने वाले लोग भी अब अपने फैसले पर पछता रहे हैं। इसी के विरोध में डीएमके विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया और विश्वास मत में हिस्सा नहीं लिया।

जनकल्याण योजनाओं को जारी रखने की अपील की 

हालांकि, उधयनिधि ने टीवीके सरकार से डीएमके शासनकाल में शुरू की गई जनकल्याण योजनाओं को जारी रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि मगलिर उरिमई थोगई थिट्टम के तहत एक करोड़ से ज्यादा महिलाएं अगले महीने मिलने वाली 1,000 रुपये की सहायता राशि का इंतजार कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने सरकारी स्कूलों में शुरू की गई ब्रेकफास्ट योजना और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना को भी जारी रखने की मांग की।

उदयनिधि ने टीवीके के चुनावी वादों का जिक्र करते हुए कहा कि नई सरकार को सत्ता संभालते ही कम से कम कुछ कल्याणकारी योजनाओं पर हस्ताक्षर करने चाहिए थे। उन्होंने याद दिलाया कि 2021 में डीएमके सरकार बनने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना लागू करने वाली फाइल पर पहला हस्ताक्षर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, डीएमके के बहिष्कार के बावजूद विजय सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत आसानी से जीत लिया। टीवीके सरकार को 144 विधायकों का समर्थन मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें