यूपी के महोबा में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है तो सपा और बसपा को छोड़िए, बीजेपी को मौका दीजिए। तीन तलाक का मुद्दा उठाते हुए पीएम ने कहा कि तीन तलाक को लेकर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। पीएम ने कहा कि इस बार यूपी में एक तरफ वो हैं जिन्हें परिवार बचाना है और दूसरी ओर वो जिन्हें कुर्सी पकड़नी है, तीसरे हम हैं जिन्हें यूपी को बचाना है। तीन तलाक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि तीन तलाक को लेकर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। देश की कुछ पार्टियां वोट बैंक के लिए मुस्लिम महिलाओं से अन्याय करने पर तुली हैं।