फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में बयानों पर सियासी रार: अभद्र भाषा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, भाजपा-TMC ने लगाए आरोप

Mon, 06 Apr 2026 10:33 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों के बीच बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते समय राजनीतिक मर्यादाओं को तोड़ने के आरोप लगाए जा रहे हैं। टीएमसी और भाजपा ने इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी की है।
Register For Event
विज्ञापन
भाजपा और टीएमसी में छिड़ी बयानों पर रार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा ने एक-दूसरे पर कथित तौर पर धमकी, अभद्र भाषा और अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। इसी के साथ मामले को लेकर चुनाव आयोग में शिकायतें दर्ज कराई हैं। यह आरोप-प्रत्यारोप राज्य के चुनावी परिदृश्य में तनाव को और बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


इस विवाद के केंद्र में भाजपा की पानीहाटी सीट से उम्मीदवार हैं, जो पिछले साल दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई आरजी कर अस्पताल की डॉक्टर की मां हैं। वहीं, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई उत्तेजक टिप्पणियों पर भाजपा ने शिकायत दर्ज कराई है।

टीएमसी ने भाजपा उम्मीदवार पर लगाए गंभीर आरोप
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से रविवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने एक शिकायत की। इसमें भाजपा उम्मीदवार पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ बहुत आपत्तिजनक, धमकी भरी और अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। सांसद बनर्जी ने यह भी दावा किया कि पानीहाटी की भाजपा उम्मीदवार ने उनकी जान को खतरा पहुंचाने वाली टिप्पणियां भी कीं। 
विज्ञापन


कल्याण बनर्जी ने इन टिप्पणियों को गंभीर रूप से परेशान करने वाला और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खतरा बताते हुए चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान अपशब्दों का प्रयोग और धमकियों का जारी होना स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनावों के सिद्धांतों को कमजोर करता है। इससे जनता के बीच भय और शत्रुता का माहौल बनाता है। 

उन्होंने आयोग से मामले पर संज्ञान लेने, त्वरित और निष्पक्ष जांच का आदेश देने, भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ कड़ी कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने और ऐसे उल्लंघनों की पुनरावृत्ति न हो, यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। टीएमसी ने इस मुद्दे को भाजपा की उस रणनीति के हिस्से के रूप में पेश करने की कोशिश की, जिसे वह बंगाल के चुनाव प्रचार में टकराव और डराने-धमकाने की भाषा लादने की कोशिश बता रही है।

भाजपा ने टीएमसी सांसद पर लगाए अभद्र टिप्पणी के आरोप
जैसे ही कल्याण बनर्जी ने चुनाव आयोग का रुख किया, भाजपा ने भी कुछ ही घंटों के भीतर पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनावी अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराकर इसका जवाब दिया। भाजपा ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक, उत्तेजक और घृणित टिप्पणियां करने का आरोप लगाया।

अपनी शिकायत के साथ एक वीडियो क्लिप संलग्न करते हुए भाजपा ने दावा किया कि कल्याण बनर्जी की केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ टिप्पणियां कोई अकेली घटना नहीं थी, बल्कि सत्तारूढ़ दल द्वारा भड़काऊ बयानबाजी के व्यापक पैटर्न का हिस्सा थीं। भाजपा ने आरोप लगाया कि कल्याण बनर्जी की टिप्पणियों का उद्देश्य अपमानित करना, उकसाना और शत्रुता पैदा करना था, जिससे चुनाव प्रचार के बीच तनाव और ध्रुवीकरण बढ़ रहा था। 

भाजपा ने कहा कि टीएमसी नेताओं द्वारा भाजपा नेतृत्व पर बार-बार किए गए हमले शत्रुता, भय और नफरत फैलाने की रणनीति को दर्शाते हैं। भाजपा के अनुसार, कल्याण बनर्जी की टिप्पणियां तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व की मौन स्वीकृति से की गई थीं और यह आचार संहिता के उल्लंघन के समान है। 

भाजपा ने चुनाव अधिकारियों से बनर्जी को आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी ठहराने, उनकी टिप्पणियों वाले वीडियो को सार्वजनिक मंचों से तत्काल हटाने का निर्देश देने, उन्हें और अन्य टीएमसी नेताओं को समान भाषण देने से रोकने और प्रासंगिक कानूनों के तहत आपराधिक कार्यवाही शुरू करने का आग्रह किया।

पानीहाटी सीट क्यों बनी सियासी बहस का केंद्र?
भाजपा के आरजी कर मामले की पीड़िता की मां को उम्मीदवार बनाने से पानीहाटी सीट ने असामान्य राजनीतिक महत्व हासिल कर लिया है। भाजपा पिछले साल राज्य भर में डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या पर हुए आक्रोश को चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है। 

वहीं, टीएमसी ने बार-बार भाजपा पर व्यक्तिगत त्रासदी का राजनीतिकरण करने और शोक संतप्त परिवार का ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, भाजपा उम्मीदवार को उस राज्य की विफलता के खिलाफ प्रतिरोध का प्रतीक बता रही है, जिसे वह न्याय और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम देखती है।
विज्ञापन


अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें