फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

Tue, 26 Apr 2016 01:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

उन्हें कार्डियो न्यूरो सेंटर में भर्ती किया गया वरिष्ठ डॉक्टर के मुताबिक सुषमा की हालत स्थिर
Register For Event
विज्ञापन
sushma swaraj - फोटो : Getty Images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सुषमा ने सीने में तकलीफ की शिकायत की थी।
विज्ञापन


उन्हें शाम पांच बजे पल्मनरी मेडिसिन विभाग में लाया गया था। लेकिन रात 10 बजे उन्हें कार्डियो न्यूरो सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया।

एएनआई के मुताबिक एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया है कि सुषमा की हालत स्थिर है। हालांकि आधिकारिक तौर पर उनकी बीमारी का ब्योरा नहीं दिया गया है।

सुषमा स्वराज को डायबिटीज के अलावा हाइपर टेंशन की भी शिकायत रहती है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख में लगी हुई है। सुषमा कुछ दिन पहले ही विदेश के दौरे से लौटकर आई हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें