फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: जोजरी नदी में प्रदूषण के मामले पर 23 सितंबर को होगी सुनवाई, सैकड़ों गांव हो रहे प्रभावित

Sun, 21 Sep 2025 12:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण के स्वत: संज्ञान मामले पर 23 सितंबर को सुनवाई करेगा। कोर्ट ने पहले कहा था कि नदी में कपड़ा और टाइल फैक्ट्रियों से बहता औद्योगिक कचरा सैकड़ों गांवों और पीने के पानी को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। 
Register For Event
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट 23 सितंबर को राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण से जुड़े मामले की सुनवाई करेगा। शीर्ष कोर्ट ने 16 सितंबर को इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया था और कहा था कि नदी में औद्योगिक कचरे के बहाव से सैकड़ों गांवों की आबादी प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन


शीर्ष कोर्ट की वेबसाइट पर 23 सितंबर की सूची में इस मामले का शीर्षक '20 लाख जिंदगियों को खतरा, राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण' है। इसकी सुनवाई जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच करेगी। 

ये भी पढ़ें: कल पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर पीएम मोदी, ईटानगर में दो जलविद्युत परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
विज्ञापन
विज्ञापन


बेंच ने कहा था कि जोजरी नदी में कपड़ा और टाइल फैक्ट्रियों से भारी मात्रा में औद्योगिक करचा बहाया जा रहा है। इससे इंसानों और जानवरों दोनों के लिए पीने का पानी जहरीला हो गया है, जिससे न केवल स्वास्थ्य बल्कि पूरा पारिस्थितिकीतंत्र प्रभावित हो रहा है। 

कोर्ट ने कहा था कि यह मामला चीफ जस्टिस (सीजेआई) के पास भेजा जाए, ताकि आगे की कार्रवाई के लिए उपयुक्त आदेश दिए जा सकें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें