फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की दोहरी त्रासदी: दिल्ली और इंदौर हादसों पर पीएम मोदी ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान

Wed, 18 Mar 2026 02:02 PM IST
Riya Dubey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पालम और इंदौर में हुए भीषण आग हादसों में कुल 14 लोगों की मौत हो गई। पीएम ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता देने का एलान किया है।
Register For Event
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली के पालम और मध्य प्रदेश के इंदौर में आग लगने की अलग-अलग घटनाओं में कई लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा भी की गई है।

प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री ने दोनों हादसों को दुखद बताते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। इंदौर और राजधानी दिल्ली में हुई घटना को लेकर पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि आग लगने से हुई जान-माल की हानि से प्रधानमंत्री बेहद दुखी हैं। पीएम ने कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा बल (पीएमएनआरएफ) की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये देने का एलान किया गया है।

दिल्ली के चार मंजिला इमारत में लगी आग

राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में सुबह 7:04 बजे राम मार्केट स्थित एक चार मंजिला इमारत में आग भड़क उठी। यह इमारत राजेंद्र कश्यप की बताई जा रही है। बेसमेंट, ग्राउंड और पहली मंजिल पर कपड़ों और कॉस्मेटिक का शोरूम संचालित होता था, जबकि ऊपर की दो मंजिलों पर परिवार रहता था। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और इस हादसे में कम से कम 6 लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Delhi Fire: साध नगर में इमारत में लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत नौ लोगों की मौत; मजिस्ट्रियल जांच का आदेश

इंदौर में आग की चपेट में आने से हुई आठ लोगों की मौत

वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर में भी एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बंगाली चौराहा क्षेत्र की बृजेश्वरी कॉलोनी में एक कार को चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखे गैस सिलेंडर भी आग की लपटों में आ गए, जिससे एक के बाद एक धमाके हुए और मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। इस घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  इंदौर हादसे में आठ की मौत: इलेक्ट्रिक कार को चार्जिंग पर लगाकर सोया परिवार, शॉर्ट सर्किट के बाद सिलिंडर फटे

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें