फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोस में मारपीट देख गई जान, वृद्ध को हृदयाघात

Sat, 05 Mar 2016 07:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज (जौनपुर)

सार

पड़ोसियों में खूनखराबा पड़ोस के बुजुर्ग खल्लू (62) बर्दाश्त नहीं कर सके और हृदयाघात से उनकी मौत हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे और छह लोग लहूलुहान हो गए।
Register For Event
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी से छेड़खानी में शुक्रवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के लमहन गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पड़ोसियों में खूनखराबा पड़ोस के बुजुर्ग खल्लू (62) बर्दाश्त नहीं कर सके और हृदयाघात से उनकी मौत हो गई। उधर मारपीट की घटना में छह लोग घायल हैं। दोनों तरफ के छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन गांव में किशोरी से छेड़खानी के आरोप में दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। इस बात को लेकर गुरुवार शाम को भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी।

शुक्रवार को विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे और छह लोग लहूलुहान हो गए। पड़ोसियों के इस खूनखराबे को देख बुजुर्ग बल्लू  को घबराहट के साथ सीने में तेज दर्द उठा और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ बदलापुर जटाशंकर राव समेत सर्किल के सभी थानों की फोर्स गांव में पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मारपीट में घायल सिराजू, इरफान, मटरू, सुफियान, सलमान आदि हैं। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष बिंद कुमार का कहना है कि वृद्ध की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मारपीट के मामले में दोनों तरफ से छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें