नोटबंदी और अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के मुद्दे पर गुरुवार को भी संसद में काम काज ठप रहा। लोकसभा और राज्यसभा में दिन की कार्यवाही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक से शुरू हुई। कांग्रेस ने लोकसभा में कार्य स्थगन का प्रस्ताव दिया, लेकिन बीजेपी ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले का मुद्दा उठा दिया, उधर राज्यसभा में एक बार नोटबंदी से लोगों की परेशानियों का मुद्दा उठा, हो हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।