फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: राज्यपाल के अपमान में भाजपा-JDS का प्रदर्शन; विधान सौधा के सामने सरकार के खिलाफ जताएंगे विरोध

Tue, 27 Jan 2026 03:28 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक में सरकार के खिलाफ विपक्ष जोरदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को विधान सौधा के समक्ष महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें राज्यपाल के अपमान समेत तमाम मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
Register For Event
विज्ञापन
विधान सौधा के बाहर भाजपा-जेडीएस का प्रर्दशन (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में विपक्षी दल भाजपा और जेडी(एस) ने तय किया है कि वे 27 जनवरी को बंगलूरू में विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन विधान सौधा के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास होगा। इस प्रदर्शन की मुख्य वजह है राज्यपाल थावरचंद गहलोत का कथित अपमान। विपक्ष का आरोप है कि कांग्रेस के कुछ विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने पिछले हफ्ते विधानसभा के संयुक्त सत्र के दौरान राज्यपाल के साथ बदसलूकी की और उनका अपमान किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Tamil Nadu: स्टालिन ने NDA गठबंधन को बताया 'ब्लैकमेल फ्रंट', महिला सुरक्षा पर PM मोदी के दावे का किया खंडन

क्या था पूरा मामला?
दरअसल 22 जनवरी को राज्यपाल संयुक्त सत्र को संबोधित करने पहुंचे थे। पर उन्होंने सरकार द्वारा तैयार किया गया पूरा भाषण पढ़ने से इनकार कर दिया और सिर्फ तीन पंक्तियों में अपना भाषण समाप्त कर दिया। इसके बाद जब वे सदन से बाहर जा रहे थे, तो कांग्रेस के कुछ नेताओं ने नारेबाजी की और उन्हें घेरने की कोशिश की। सुरक्षा कर्मियों को बीच में आकर उन्हें हटाना पड़ा। इस घटना से विपक्ष काफी नाराज है।
विज्ञापन


विपक्ष ने इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की
भाजपा नेता और विधान परिषद में विपक्ष के मुख्य सचेतक एन. रविकुमार ने कहा कि राज्यपाल राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है और उनके साथ ऐसा व्यवहार पूरे संविधान का अपमान है। इसलिए वे मांग कर रहे हैं कि एमएलसी बी.के. हरिप्रसाद, एमएलसी एस. रवि, विधायक शरथ बचेगौड़ा, विधायक प्रदीप ईश्वर को तुरंत पद से हटाया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा और जेडी(एस) के कई बड़े नेता शामिल होंगे, जैसे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष चलवादी नारायणस्वामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र, जेडी(एस) के नेता सुरेश बाबू और बोजे गौड़ा समेत दोनों दलों के कई विधायक व एमएलसी।

यह भी पढ़ें - Maharashtra: 'विश्व आर्थिक मंच स्थानीय बिल्डरों-ठेकेदारों से मिलने की जगह नहीं', आदित्य ठाकरे ने CM पर कसा तंज

जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल मुद्दे के अलावा, यह प्रदर्शन कई अन्य मुद्दों को लेकर भी होगा। जिसमें
एक्साइज विभाग घोटाले का आरोप - विपक्ष मंत्री आर.बी. तिम्मापुर को हटाने की मांग कर रहा है। उन पर आबकारी (एक्साइज) विभाग में घोटाले का आरोप लगाया गया है।
कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा - विपक्ष का कहना है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।
महिला नगर आयुक्त से बदसलूकी का मामला - सिद्दलघट्टा में कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा पर एक महिला नगर आयुक्त के साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार का आरोप है। रविकुमार ने कहा कि घटना को 15 दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बल्लारी में मॉडल हाउस जलाने का मामला - भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी की एक निजी लेआउट में बने मॉडल हाउस को आग लगा दी गई थी। विपक्ष का आरोप है कि इसमें नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल किया गया और इसके पीछे बड़ी साजिश है। इसकी गहराई से जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
विदेशी महिला से दुष्कर्म व हत्या पर बयान -  कांग्रेस सांसद राजशेखर बसवराज हितनाल पर आरोप है कि उन्होंने एक विदेशी महिला से दुष्कर्म और हत्या की घटना को 'छोटी घटना' बताया। विपक्ष इसे बेहद असंवेदनशील और शर्मनाक बता रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नई रोजगार गारंटी योजना - केंद्र सरकार की नई रोजगार गारंटी योजना (वीबी जी राम जी) को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध और झूठे प्रचार के खिलाफ भी यह प्रदर्शन होगा।

भाजपा और जेडी(एस) नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ राज्यपाल के अपमान का मामला नहीं है, बल्कि यह संविधान, कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और भ्रष्टाचार से जुड़ा बड़ा मुद्दा है। इसीलिए वे 27 जनवरी को जोरदार विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें