आधी से दुनिया पर राज करने वाले ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन से अलग होने यानी ब्रेग्जिट का काउंटडाउन एक बार फिर शुरू हो चुका है। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ब्रेग्जिट के समर्थन के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रही हैं। लेकिन, यूरोपियन यूनियन द्वारा आर्टिकल 50 को सशर्त विस्तार दिए जाने के बाद अब ब्रेग्जिट का भविष्य वहां के सांसदों पर निर्भर करता है।