फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालेगांव मासूम दुष्कर्म-हत्या मामला: मासूम पीड़िता का मुकदमा लड़ेंगे उज्ज्वल निकम, विशेष लोक अभियोजक नियुक्त

Sat, 29 Nov 2025 10:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक।

सार

महाराष्ट्र सरकार ने मालेगांव में मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले में उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है। बच्ची लापता होने के बाद 16 नवंबर को मृत हालत में मिली थी। 
Register For Event
विज्ञापन
उज्जवल निकम - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में शनिवार को उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया। घटना मालेगांव तालुका के डोंगरले इलाके में हुई थी। 
विज्ञापन

 
यह बच्ची दुष्कर्म और हत्या के बाद 16 नवंबर को मृत मिली थी, जिसके बाद पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया और लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए और कैंडल मार्च निकाले। पुलिस ने इस मामले में विजय खैरनार को कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे एक दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मामले की सुनवाई मालेगांव की अतिरिक्त सत्र अदालत में हो रही है। 

ये भी पढ़ें: शिवसेना विधायक निलेश राणे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, भाजपा समर्थक के घर जबरन घुसने का आरोप
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में शनिवार को उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया। घटना मालेगांव तालुका के डोंगराले इलाके में हुई थी। 
 
यह बच्ची दुष्कर्म और हत्या के बाद 16 नवंबर को मृत मिली थी, जिसके बाद पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया और लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए और कैंडल मार्च निकाले। पुलिस ने इस मामले में विजय खैरनार को कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे एक दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मामले की सुनवाई मालेगांव की अतिरिक्त सत्र अदालत में हो रही है। 

ये भी पढ़ें: शिवसेना विधायक निलेश राणे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, भाजपा समर्थक के घर जबरन घुसने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर मासूम को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया। जब बच्ची गायब हुई तो उसके माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया। बच्ची का शव बाद में आरोपी के घर के पास एक मोबाइल टाव के पास मिला। आरोपी को सुरक्षा कारणों से अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए लीगल एड के जरिये वकील मिला है। 
विज्ञापन

 
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे गिरीश महाजन और मनोज जरांगे
हाल ही में, जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन और मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बच्ची के परिवार से मुलाकात की और इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करेंगे। इसके अलावा,  राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर भी शुक्रवार को परिवार से मिलने पहुंची।  

मालेगांव में आक्रोशित जनता ने किया विरोध प्रदर्शन
घटना के बाद मालेगांव में हाल ही में विरोध प्रदर्शन भी हुए। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को कैंप मोसम ब्रिज और सत्र न्यायालय के बाहर सड़कें जाम कीं। आक्रोशित भीड़ ने मालेगांव कोर्ट में हंगामा करते हुए अदालत के दरवाजे पर चप्पलें फेंकी और दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी की। इसके बाद पुलिस ने माहौल को शांत करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। आक्रोशित भीड़ आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रही थी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें