फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: महाराष्ट्र के नासिक में हल्के भूकंप के झटके; कई घरों में आई दरारें; कहां था केंद्र?

Sun, 09 Aug 2026 09:37 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक।

सार

Earthquake: महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार रात और रविवार सुबह 4.3 और 3.3 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ इलाकों में घरों की दीवारों में दरारें आ गईं और लोग डरकर बाहर निकल आए। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पढ़िए रिपोर्ट-
Register For Event
विज्ञापन
earthquake भूकंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार और रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इससे जिले के कुछ इलाकों में घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


कितनी तीव्रता का भूकंप आया?
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, शनिवार रात 10 बजे नासिक में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद रविवार सुबह 5:33 बजे 3.3 तीव्रता का झटका महसूस किया गया।

कहां था भूकंप का केंद्र?
अधिकारियों के मुताबिक, भूकंपीय गतिविधि महाराष्ट्र-गुजरात सीमा के पास हटगढ़ पर्वत श्रृंखला के नजदीक भानवाड़ इलाके में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज की गई।
विज्ञापन


किन जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके?
जिले के नासिक शहर, सुरगाणा, कलवण, देवला, चांदवड़, पेठ, दिंडोरी और निफाड़ तालुका के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में डर फैल गया और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में दूध महंगा: 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम; जानिए कब से लागू होंगी नई दरें

जिला प्रशासन ने क्या कहा?
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि सुरगाणा तालुका के भादर और दिंडोरी तालुका के नानाशी गांव में कुछ घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इलाके में बांधों का भी निरीक्षण किया गया। लेकिन कहीं कोई नुकसान नहीं मिला।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने कहा, लोगों को डरना नहीं चाहिए। उन्हें किसी भी अफवाह पर भरोसा नहीं करना चाहिए। हालांकि, सभी लोगों को सतर्क रहना चाहिए और सुरक्षा के जरूरी उपाय करने चाहिए।  इससे पहले भी जिले में 25 से 28 जुलाई के बीच और 6 अगस्त को भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें