फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर देख आतंकी भूला मकदस: मिशन छोड़ श्रीनगर में करवाने लगा हेयर ट्रांसप्लांट, NIA ने ऐसे कसा शिकंजा

Sun, 17 May 2026 04:52 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कश्मीर में घुसपैठ कर आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने आए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मोहम्मद उस्मान जट ने बीच में हेयर ट्रांसप्लांट कराया। एनआईए इस पूरे आतंकी मॉड्यूल की जांच कर रही है।
Register For Event
विज्ञापन
मिशन छोड़ बाल ट्रांसप्लांट में लगा - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों और स्लीपर सेल नेटवर्क बनाने के इरादे से घुसे लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक पाकिस्तानी आतंकी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, आतंकी ने अपने मिशन के बीच न केवल गतिविधियां जारी रखीं, बल्कि उसने श्रीनगर में हेयर ट्रांसप्लांट भी कराया। मोहम्मद उस्मान जट, जिसे आतंकी नेटवर्क में ‘चीनी’ के नाम से जाना जाता है, को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। वह पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का प्रशिक्षित सदस्य बताया जा रहा है।

विज्ञापन


आतंकी साजिश के बीच सामान्य जीवन का चौंकाने वाला पहलू
जांच में सामने आया है कि कश्मीर में घुसपैठ के बाद उसे वहां की जिंदगी अपने प्रशिक्षण से बिल्कुल अलग लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात स्थानीय लोगों से हुई और उसे हेयर ट्रांसप्लांट के बारे में जानकारी मिली। आतंकी ने बताया कि लंबे समय से बाल झड़ने की समस्या से वह परेशान था और इसी कारण उसने श्रीनगर में हेयर रिस्टोरेशन प्रक्रिया करवाई।

स्लीपर सेल नेटवर्क बनाने की थी जिम्मेदारी
अधिकारियों के अनुसार, उस्मान जट का मकसद जम्मू-कश्मीर में आतंकी स्लीपर सेल तैयार करना और कई हमलों को अंजाम देना था। वह उत्तर और मध्य कश्मीर में सक्रिय था और अन्य आतंकियों के संपर्क में भी था। जांच एजेंसियों ने उसके संपर्कों के आधार पर कई ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) नेटवर्क का भी खुलासा किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दिया गया है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह नेटवर्क कितना बड़ा था और इसके तार किन-किन राज्यों तक जुड़े हैं।
विज्ञापन


फर्जी दस्तावेज बनाकर फरार होने की योजना
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आतंकी फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट बनवाकर भारत से फरार होने की योजना बना रहा था। वह पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहे नेटवर्क से प्रेरित था। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे कश्मीर में आतंक के नए मॉड्यूल्स की जांच तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक आतंकी की कहानी नहीं, बल्कि एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें