फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जो चाहिए लाकर देंगे मां के लिए जी लो’: नहीं माना 19 साल का बेटा; आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार

Sat, 22 Aug 2026 02:38 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

छत्रपति संभाजीनगर में आईफोन को लेकर माता-पिता से हुए विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने खवाड्या पहाड़ी से छलांग लगा दी। उसे बचाने की कोशिश में पिता भी नीचे गिर गए, जबकि पति और बेटे को गिरते देख मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में तीनों की मौत हो गई। 
Register For Event
विज्ञापन
मृत युवक की फोटो और हादसे की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे 19 वर्षीय युवक अपने माता-पिता से मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद खवाड्या पहाड़ी पर पहुंच गया। उसके पीछे उसके माता-पिता भी वहां पहुंच गए। युवक को समझाकर वापस लाने के लिए पुलिस, दमकल कर्मी, ग्रामीण और गांव के सरपंच समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक सभी लोग युवक को समझाने और उसे पहाड़ी के किनारे से पीछे हटाने की कोशिश करते रहे। गांव के सरपंच ने उसे कई तरह के भरोसे दिए और कहा कि उसकी जो भी इच्छा है, उसे पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन


‘मां के लिए जी लो ना’
सरपंच ने युवक से भावुक अपील करते हुए कहा,'ऐ भाई, मैं गांव का सरपंच हूं। चल! जो चाहिए वो लाकर देंगे। गांव में चल।' जब युवक किसी भी तरह पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ तो सरपंच ने उसे उसकी मां का वास्ता देते हुए कहा,'तुम्हारे कूदने से क्या हासिल होगा? तुम्हारा क्या बहुत बड़ा नाम होने वाला है? मां के लिए जी लो ना!' लेकिन सरपंच और मौके पर मौजूद अन्य लोगों की तमाम कोशिशों का युवक पर कोई असर नहीं हुआ। उसने साफ शब्दों में कहा, “नहीं, मुझे मरना ही है। अब यही एक रास्ता बचा है।'

बेटे को मनाने पहाड़ी पहुंची मां
कुणाल के पहाड़ी पर चढ़ने के बाद उसे समझाने के लिए उसके पिता के साथ मां संगीता भी वहां पहुंचीं। वह लगातार बेटे को बचाने और समझाने की कोशिश करती रहीं। बेटे को मनाने के लिए संगीता ने उसके सामने अपना मंगलसूत्र तक उतारकर फेंक दिया। उन्होंने कहा कि उसका विवाद पिता से है, इसलिए वह भी पति के साथ नहीं रहेंगी और दोनों अलग रह लेंगे। इसके बावजूद कुणाल ने मां की बात नहीं मानी।
विज्ञापन




सुरक्षा जाल लगाने की कोशिश भी नाकाम
इससे पहले बचाव दल ने पहाड़ी की तलहटी में सुरक्षा जाल लगाने की कोशिश की थी। हालांकि, युवक बार-बार पहाड़ी के किनारे अपनी जगह बदल रहा था। ऐसे में बचावकर्मियों के लिए यह अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा था कि वह किस जगह से छलांग लगा सकता है। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब एक बजे युवक के पिता धीरे-धीरे उसके पास पहुंचे और उसे किनारे से दूर हटने के लिए समझाने लगे। इसी दौरान युवक ने अचानक छलांग लगा दी।

बेटे को बचाने की कोशिश में पिता भी नीचे गिरे
वालुज एमआईडीसी थाने के निरीक्षक रमेश्वर गाडे ने बताया,'दोपहर एक बजे के बाद उसके पिता धीरे-धीरे उसके पास पहुंचे और उसे किनारे से दूर हटने के लिए समझाने लगे। तभी युवक ने अचानक छलांग लगा दी। उसे पकड़कर बचाने की कोशिश में पिता भी नीचे गिर गए।' बेटे और पति को पहाड़ी से गिरते देख मां भी खुद को रोक नहीं सकीं और उन्होंने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर लिए हैं और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए भेज दिया है।



ये भी पढ़ें: DMK में ‘नई पीढ़ी’ की एंट्री का रास्ता साफ: दो कार्यकाल के बाद छोड़नी होगी कुर्सी; नेताओं के उम्र की सीमा तय
विज्ञापन


‘वह किसी की बात सुनने की स्थिति में नहीं था’
तिसगांव गांव के पूर्व सरपंच संजय जाधव भी युवक को समझाने की कोशिश कर रहे लोगों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ मिलकर करीब तीन घंटे तक युवक को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह किसी की बात सुनने की स्थिति में नहीं था। संजय जाधव ने कहा,'हम प्रशासन के साथ मिलकर लगभग तीन घंटे तक किशोर को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह किसी की भी बात सुनने की स्थिति में नहीं था।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें