राजस्थान के जालौर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, एक स्लीपर बस खाई में गिर गई है, इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की संभावना जताई है। बता दें कि ये हादसा उमेदपुर के पास एनएच-325 पर हुआ है।
जेसीबी की मदद से उठाया गया दुर्घटनाग्रस्त बस
इस हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। वहीं हादसे बाद सामने आई तस्वीरों में तमाम हताहत लोगों को एंबुलेंस में ले जाया जा रहा है। जबकि दुर्घटनाग्रस्त बस को तीन जेसीबी की मदद से उठाकर हताहत यात्रियों को निकाला जा रहा है।