फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Piyush Goyal: भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवसथा, ICAI में बोले वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल

Fri, 30 Jan 2026 06:56 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Piyush Goyal: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शु्क्रवार को ग्रेटर नोएडा में ICAI वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत का वस्तु और सेवा निर्यात इस वर्ष भी बढ़ा है। 2025-26 में यह 850 अरब डॉलर को पार कर सकता है। 
 
Register For Event
विज्ञापन
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित ICAI वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स कार्यक्रम में कहा कि भारत का वस्तु और सेवा निर्यात इस वर्ष भी लगातार बढ़ रहा है। 'मुझे विश्वास है कि कड़ी मेहनत के चलते हम अपने ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे और जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।'
विज्ञापन


38.5 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का निर्यात
सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष दिसंबर में देश का वस्तु निर्यात 1.87 प्रतिशत बढ़कर 38.5 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, आयात 8.7 प्रतिशत बढ़कर 63.55 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष (अप्रैल-दिसंबर) के दौरान देश का वस्तु निर्यात 2.44 प्रतिशत बढ़कर 330.29 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि उम्मीद है कि देश का वस्तु और सेवा निर्यात 2025-26 में 850 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर सकता है, जबकि 2024-25 में यह आंकड़ा 825 अरब अमेरिकी डॉलर था।



FTA का सबसे ज्यादा असर प्रीमियम ऑटो सेगमेंट पर
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ANI से बातचीत में कहा कि जैसे-जैसे भारत विकसित देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय समझौतों में प्रवेश करता है, देश का विकसित देश बनने का सपना और नजदीक आता है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय ऑटोमोबाइल निर्माता अच्छी तरह समझते हैं कि भारत में उत्पादन करना उनके लिए फायदेमंद है, और इससे भारत में रोजगार सृजित होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'सुनेत्रा के नेतृत्व से कोई परेशानी नहीं, परिवार करेगा फैसला', सीएम से मिलकर बोले प्रफुल्ल पटेल
विज्ञापन


भारत में ही बनेंगी लग्जरी कारें
भारत-यूरोपीय संघ (EU) शुल्कों के भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर पर प्रभाव के बारे में गोयल ने कहा कि भारतीय ऑटो उद्योग असाधारण रूप से अच्छा कर रहा है। उन्होंने कहा, 'हमने उन कारों के लिए बाजार पूरी तरह से नहीं खोला है जिनकी कीमत 25-30 लाख रुपये तक है। हमने ऑटो उद्योग की पूरी तरह से सुरक्षा की है।' यदि लग्जरी कारों को बाजार में प्रवेश की अनुमति दी जाती है और वे यहां थोड़े से बाजार हिस्से को देखते हैं, तो वे कारें भी भारत में निर्मित की जाएँगी।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें