फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trade Deals: 'वैश्विक साझेदारों के साथ अधिक मजबूती से जुड़ रहा भारत', हालिया व्यापार समझौतों पर बोले जयशंकर

Tue, 17 Feb 2026 01:45 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Jaishankar On Recent Trade Deals: हालिया व्यापार समझौते के बाद विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि भारत अब वैश्विक साझेदारों के साथ अधिक मजबूती से जुड़ रहा है। मुंबई में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौता और भारत-ईयू व्यापार समझौते का जिक्र भी किया।
Register For Event
विज्ञापन
डॉ. एस. जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत आज दुनिया के देशों के साथ पहले से ज्यादा मजबूती के साथ जुड़ रहा है और यह भारत की बढ़ती ताकत को दिखाता है। मुंबई में आयोजित ग्लोबल इकोनॉमिक कोऑपरेशन कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हाल में हुए कई व्यापार समझौते इस बात का प्रमाण हैं कि भारत अब वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति में है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Great Nicobar: ग्रेट निकोबार मेगा प्रोजेक्ट को NGT की मंजूरी, पर्यावरणीय शर्तों के कड़े पालन का निर्देश

'दुनिया का माहौल तेजी से बदल रहा'
जयशंकर ने कहा कि आज दुनिया एक बहुत अनिश्चित और अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुकी है। उनके मुताबिक वैश्विक व्यवस्था तेजी से बदल रही है और पुराने सिस्टम कमजोर पड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि नई व्यवस्था बनने में समय लग रहा है और इस वजह से दुनिया एक 'लंबे संक्रमण काल' में जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अब उत्पादन, वित्तीय ताकत, बाजार हिस्सेदारी और निर्यात नियंत्रण जैसे आर्थिक साधनों को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


हाल के बड़े व्यापार समझौते
विदेश मंत्री ने इस मौके पर हाल में हुए दो अहम समझौतों का खास जिक्र किया। इसमें पहला भारत-अमेरिका समझौता- प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत के बाद बड़ा फैसला हुआ। इसमें अमेरिका ने भारतीय सामान पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया। इससे भारत के निर्यात को बड़ा फायदा मिलेगा। दूसरा भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) व्यापार समझौता - पिछले महीने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर बातचीत पूरी हुई। इससे दोनों के बीच व्यापार और आर्थिक रिश्ते मजबूत होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - ATS: ईरान से आ रही नाव से 200 किलो से ज्यादा ड्रग्स जब्त, गुजरात एटीएस और कोस्ट गार्ड की बड़ी कार्रवाई

क्या है भारत की रणनीति?
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के मुताबिक भारत अब आत्मविश्वास के साथ वैश्विक साझेदारी कर रहा है, आर्थिक ताकत बढ़ा रहा है और व्यापारिक अवसरों का विस्तार कर रहा है। उनके अनुसार, भारत अब 'कमजोर देश' की तरह नहीं, बल्कि एक मजबूत और भरोसेमंद वैश्विक साझेदार की तरह दुनिया से जुड़ रहा है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें