फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद से निपटने के लिए वास्तविक वैश्विक सहयोग जरूरी: भारत

Wed, 11 May 2016 04:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

भारत ने संयुक्त राष्ट्र से अातंक से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने की अपील की देश अकेले आतंकवाद को नहीं हरा सकता है, चाहे वह देश जितना भी शक्तिशाली या समृद्ध हो
Register For Event
विज्ञापन
terrorist - फोटो : FILE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकवाद के बढ़ते खतरे को चुनौतीपूर्ण बताते हुए भारत ने संयुक्त राष्ट्र से इससे निपटने के लिए कड़े कदम उठाने की अपील की है। साथ ही जोर दिया कि आतंकवाद का खात्मा करने के लिए वास्तविक और प्रभावी वैश्विक सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैय्यद अकबरुद्दीन ने कहा कि आतंकवाद के खतरे से दुनिया का कोई भी देश सुरक्षित नहीं है। लिहाजा इसका पूरी तरह खात्मा करने के लिए वैश्विक सहयोग की जरूरत है।

एडवाइजरी बॉर्ड ऑफ द यूएन काउंटर टेरोरिज्म सेंटर की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी देश अकेले आतंकवाद को नहीं हरा सकता है, चाहे वह देश जितना भी शक्तिशाली या समृद्ध हो। उन्होंने कहा कि भारत दशकों से आतंकवाद से जूझ रहा है। ऐसे में अपने सामूहिक हित के लिए आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए एकजुट होकर वास्तविक एवं प्रभावी सहयोग बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें