फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: सूरत के राज टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग, 22 फायर टेंडर मौके पर; 100 से अधिक दमकलकर्मी जुटे

Wed, 10 Dec 2025 03:19 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

सूरत के राज टेक्सटाइल मार्केट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। 22 फायर टेंडर और 100 से अधिक दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। तीसरी, पांचवीं और टॉप फ्लोर पर आग ने विकराल रूप ले लिया था, लेकिन अब स्थिति काबू में है।
Register For Event
विज्ञापन
टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत स्थित राज टेक्सटाइल मार्केट में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। धुएं और तेज लपटों को देखते हुए लगभग 22 फायर टेंडर तुरंत मौके पर भेजे गए, जबकि 100 से अधिक दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।सूरत फायर सर्विस के चीफ फायर ऑफिसर बसंत पारिख ने बताया कि सुबह 7:14 बजे कंट्रोल रूम को आग की सूचना मिली, जिसके बाद नजदीकी तीन फायर स्टेशनों डुंभाल, डिंडोली और मांडरवाजा से टीमें तुरंत भेजी गईं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पूरा मार्केट बिल्डिंग घने धुएं से ढका हुआ था। आग इतनी भीषण थी कि दमकलकर्मियों को ब्रिदिंग एपरेटस पहनकर अंदर जाना पड़ा।

ये भी पढ़ें:- गोवा क्लब अग्निकांड: गौरव-सौरभ लूथरा ने दी अग्रिम जमानत की अर्जी, कोर्ट को बताया- वह क्लब के मालिक नहीं
विज्ञापन


तीसरी, पांचवीं और टॉप फ्लोर पर आग का सबसे ज्यादा प्रकोप
पारिख के मुताबिक तीसरी, पांचवीं और बिल्डिंग की टॉप फ्लोर पर आग तेजी से फैल चुकी थी। हालांकि दमकल टीमों ने लगातार मशक्कत के बाद तीसरी और पांचवीं मंजिल पर लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। टॉप फ्लोर पर मौजूद स्टोरेज रूम में रखा भारी सामान अब भी धधक रहा है, जिसके कारण वहां तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। दमकलकर्मी लगातार कूलिंग प्रक्रिया कर रहे हैं।
विज्ञापन


बसंत पारिख ने कहा 100-125 दमकलकर्मी मौके पर सक्रिय हैं। स्थिति नियंत्रण में है, घबराने की कोई बात नहीं है। टॉप फ्लोर पर आग पूरी तरह बुझाने में अभी कुछ समय और लगेगा। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें