फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: नागपुर में लड़की के साथ चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, प्रेमी सहित गिरफ्तार

Sat, 09 Oct 2021 02:16 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नागपुर

सार

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर आईपीसी की धाराओं के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Register For Event
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नागपुर में दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, यहां एक प्रेमी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया। लड़की की उम्र 17 साल की है। पुलिस के मुतबिक लड़की का आकाश भंडारी (20) के साथ अफेयर था। इस मामले में उसके प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दो से सात अक्तूबर के बीच लड़की के प्रेमी आकाश और उसके दोस्तों संदीप पंधारे (30), फिरोज शेख (24) और अजय सुरंकर (20) ने कथित तौर पर इस्सानी इलाके में एक सुनसान जगह पर लड़की के साथ बलात्कार किया।

आगे जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि सात अक्तूबर को जब लड़की उसी स्थान पर आकाश भंडारी के साथ बैठी थी तभी तीन अज्ञात लोगों ने वहां आकर उनकी पिटाई कर दी, इसके बाद उन्होंने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की ने पूरी बात एक सामाजिक कार्यकर्ता सुनाई, इसके बात कार्यकर्ता ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में आकाश भंडारी, संदीप पंधारे, फिरोज शेख और अजय सुरंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में सामूहिक बलात्कार से संबंधित आईपीसी की धाराओं के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें