फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में ईडी की टीम पर हमला मामला: उपद्रव करने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व CM विजयन की तलाशी पर मचा था बवाल

Thu, 28 May 2026 10:40 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल में ईडी अधिकारियों पर हमले के मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आवास पर छापेमारी के बाद हुई हिंसा में कई लोग घायल हुए थे।
Register For Event
विज्ञापन
केरल में ईडी पर हमला। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना उस समय हुई जब ईडी की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के किराए के आवास पर छापेमारी की थी। राज्य पुलिस प्रमुख रवाड़ा ए. चंद्रशेखर ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और कई अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
पुलिस प्रमुख ने बताया कि उन्होंने गृह मंत्री रमेश चेन्निथला से मुलाकात कर इस घटना पर चर्चा की है। गृह मंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कई अन्य की पहचान हो चुकी है। जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। पुलिस प्रमुख के अनुसार, ईडी की कार्रवाई से पहले उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि छापेमारी शुरू होने के बाद पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया।

300 लोगों पर मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि इस मामले में लगभग 300 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें गैरकानूनी भीड़, दंगा, सरकारी कार्य में बाधा, हमला और हत्या के प्रयास जैसी धाराएं शामिल हैं। इसके अलावा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित कानून भी लगाया गया है।
विज्ञापन


म्यूजियम पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के अनुसार, भीड़ के कुछ लोगों ने ईडी अधिकारियों की टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया। इस दौरान एक अधिकारी के हाथ में चोट आई, जबकि एक वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ और पुलिस कर्मियों पर भी हमला किया गया, जिससे कई अधिकारी घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान स्पष्ट है और जल्द ही और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं। इस हिंसा में सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा, जिससे लगभग 3 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है।

मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा मामला
ईडी की यह कार्रवाई सीएमआरएल मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें पिनाराई विजयन की बेटी वीणा टी और एक सैंड माइनिंग कंपनी के बीच वित्तीय लेनदेन की जांच हो रही है। इस मामले में ईडी ने बुधवार को केरल में 10 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिनमें पिनाराई विजयन का किराए का आवास और उनका पारिवारिक घर भी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें