फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई : चंदा कोचर व पति दीपक कोचर के खिलाफ ईडी ने दायर किया आरोप पत्र, मनी लॉन्ड्रिंग का है आरोप

Tue, 24 Aug 2021 10:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई

सार

प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को मुंबई की एक विशेष अदालत में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व चेयरमैन चंदा कोचर व अन्य के खिलाफ प्रारूप आरोप पत्र दायर कर दिया। 
 
Register For Event
विज्ञापन
चंदा कोचर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर, उनके व्यवसायी-पति दीपक कोचर और अन्य आरोपियों के खिलाफ विशेष पीएमएलए अदालत में आरोप पत्र का प्रारूप पेश कर दिया। 

विज्ञापन


धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गठित अदालत ने आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय करने के लिए छह सितंबर की तारीख तय की। इस मामले के अन्य आरोपियों में वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत भी शामिल हैं।

पिछले साल सितंबर में ईडी ने दीपक कोचर को गिरफ्तार किया था, जबकि विशेष अदालत ने चंदा कोचर और धूत को क्रमश: फरवरी और मार्च में जमानत दे दी थी। इस मामले में इन दोनों आरोपियों को कभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ईडी ने दीपक कोचर को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया था। तभी ईडी ने कोचर, धूत और अन्य के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का आपराधिक केस दर्ज किया था।

आरोप लगाया गया है कि वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को चंदा कोचर की अध्यक्षता वाली आईसीआईसीआई बैंक की एक समिति द्वारा स्वीकृत 300 करोड़ रुपये की ऋण राशि में से 64 करोड़ रुपये, वीडियोकॉन द्वारा एक अन्य फर्म, न्यूपॉवर रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड (एनआरपीएल) को हस्तांतरित कर दिए गए थे। 

ऋण स्वीकृति के एक दिन बाद 8 सितंबर 2009 को यह राशि ट्रांसफर की गई थी। इसे लेकर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज किया है। एनआरपीएल पहले न्यूपावर रिन्यूएबल्स लि. के नाम से जानी जाती थी। इसका स्वामित्व दीपक कोचर के पास है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें