फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'कांग्रेस ने पटेल को इतिहास से मिटाने के लिए जी-जान लगाया', अनुच्छेद 370 के लिए नेहरू पर बरसे नड्डा

Sat, 29 Nov 2025 04:51 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

BJP Vs Congress: जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने एक साजिश के तहत सरदार पटेल को इतिहास से हटाने की कोशिश की। वह नहीं चाहते थे कि लोगों को पटेल याद रहें। कई वर्षों तक कांग्रेस ने सुनिश्चित किया कि भारत के लौहपुरुष को इतिहास के पन्नों में ज्यादा जगह न मिले।
Register For Event
विज्ञापन
कांग्रेस और नेहरू पर जेपी नड्डा हमलावर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल को इतिहास से मिटाने की बहुत कोशिश की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से बनाए 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर भी कांग्रेस ने इसकी जरूरत और लागत को लेकर सवाल खड़े गए। जेपी नड्डा ने आगे कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि सरकार पटेल को याद किया जाए। जेपी नड्डा वडोदरा के अटलदरा गांव में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित एकता मार्च को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Jaishankar: 'US-चीन की नई वैश्विक शर्तों से दुनिया में अस्थिरता', जयशंकर बोले- सप्लाई चेन पर बढ़ा रहा दबाव

'नेहरू की नीतियों की वजह से कश्मीर का मुद्दा उलझा'
उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की नीतियों की वजह से कश्मीर का मुद्दा उलझा रहा, जबकि सरदार पटेल ने आजादी के बाद 562 रियासतों को भारत में मिलाने का मुश्किल काम सफलतापूर्व किया। सरदार पटेल जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह से शामिल होने पर हस्ताक्षर करा चुके थे, फिर भी नेहरू ने अनुच्छेद 370 लागू किया। नड्डा ने इसे नेहरू की 'ज्यादती' बताया। उन्होंने कहा कि जब हम सरदार पटेल को याद करें, तो यह भी याद रखें कि देश की एकता और मजबूती के लिए किसने काम किया और किसकी वजह से देश कमजोर हुआ।
विज्ञापन


'प्रधानमंत्री मोदी ने सही मायने में पटेल को सम्मान दिया'
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का 1950 में निधन हो गया था। लेकिन उन्हें भारत रत्न 1991 में मिला। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटेल को सही मायने में सम्मान दिया। लेकिन जब मोदी सरकार नर्मदा जिले में दुनिया का सबसे ऊंचा पटेल का स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने का फैसला किया, तो कांग्रेस ने इसकी लागत पर सवाल उठाए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: राज ठाकरे ने साधु ग्राम के लिए पेड़ों की कटाई का किया विरोध; कहा- सरकार आगे न बढ़ने दे विवाद

'नेहरू की नीति की वजह से अनुच्छेद 370 लागू हुआ'
उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस ने पूछा कि इतना पैसा क्यों खर्च किया जा रहा है और जब 182 मीटर ऊंची प्रतिमा बनकर तैयार हुई, तो कांग्रेस नेताओं ने पूछा कि इससे क्या फायदा होगा। नड्डा ने कहा कि जब सरदार पटेल 562 रियासतों को जोड़ रहे थे, तब नेहरू ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर पर वह खुद फैसला लेंगे। नड्डा ने आरोप लगाया कि नेहरू की नीति की वजह से अनुच्छेद 370 लागू हुआ, जिससे देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें