फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने 'भारत माता की जय' पर साधा बीजेपी पर निशाना

Mon, 21 Mar 2016 09:32 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

बोस और भगत सिंह को क्या कहेगी भाजपा : तिवारी ‘भारत माता की जय’ बोलना किसी भी व्यक्ति की अपनी मर्जी पर निर्भर
Register For Event
विज्ञापन
मनीष
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में ‘भारत माता की जय’ के नारे को लेकर हो रहे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने रविवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘भारत माता की जय’ के नारे को देशभक्ति सबूत मानने की जिद करने वाली भाजपा नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह को क्या कहेगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘नेताजी जय हिंद कहते थे और भगत सिंह इंकलाब जिंदाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद कहते थे।

भाजपा कहती है भारत माता की जय के अलावा सब देश-विरोधी है?’ इससे पहले कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक रूप से ‘भारत माता की जय’ बोलना किसी भी व्यक्ति की अपनी मर्जी पर निर्भर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें