फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश नाव हादसा: 12 की मौत, 21 लोगों की तलाश जारी, सीएम जगन ने किया दौरा

Mon, 16 Sep 2019 12:09 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
विज्ञापन
जगन मोहन रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश में नाव डूबने की दुर्घटना में एक नवजात बच्चे समेत चार लोगों के शव सोमवार सुबह मिलने से अब मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


नौसेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राज्य अधिकारी लापता 21 लोगों की गहन तलाश में जुटे हैं।

राज्य आपदा प्रबंधक अथॉरिटी (एसडीआरएफ) के सूत्रों ने बताया कि रविवार रात तक आठ लोगों के शव नदी से निकाले गए थे और सोमवार सुबह अन्य चार शव पूर्वी गोदावरी जिले के दुर्घटनास्थल कछुलूर से बरामद किए गए।

नौसेना के एक हेलीकॉप्टर और ओएनसीजी के एक हेलीकॉप्टर को सेवा में लगाया गया है जबकि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के कर्मचारी आठ नावों का इस्तेमाल लोगों की तलाश के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन


दोवालेश्वरम के सर आर्थयर कॉटन बराज के दरवाजे बंद कर दिए गए ताकि लोगों के शव बहकर नीचे न चले जाएं। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने दु्र्घटनास्थल का हवाई दौरा किया है।

दरअसल रॉयल वशिष्ठ नाम की नाव प्राकृतिक छटा वाले पापीकोंडला जा रही थी। नदी के मध्य में पहुंचने पर नौका दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ऐसा प्रतीत होता है कि नौका किसी बड़ी चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टुटगुंटा के ग्रामीणों ने 27 लोगों को इस दुर्घटना में बचाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें