फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJP: वेबसाइट पर कार्रवाई का दावा, दिपके ने अकाउंट हैक करने का लगाया आरोप, कहा मेरे पर्सनल अकाउंट पर भी हमला

Sat, 23 May 2026 03:43 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि उनके संगठन के खिलाफ समन्वित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट हैक या हटाए जाने के बाद अब उनकी किसी भी सोशल मीडिया प्रोफाइल तक पहुंच नहीं बची है। 

Register For Event
विज्ञापन
कॉकरोच जनता पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि उनके व्यंग्यात्मक डिजिटल संगठन पर समन्वित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अकाउंट को हटाए जाने और हैकिंग की घटनाओं के बाद अब उनके किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट तक उनकी पहुंच नहीं है। यह घटनाक्रम सीजेपी द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के अभियान के बाद सामने आया है। यह मांग शिक्षा क्षेत्र में कथित प्रणालीगत विफलताओं और नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के संबंध में की गई थी।

दिपके ने एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि उनका पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर लिया गया है। सीजेपी का एक्स अकाउंट भारत में दो दिन पहले रोक दिया गया था, जिसके बाद दिपके ने एक नया अकाउंट बनाया था। शुक्रवार को अभियान शुरू होने के बाद दिपके ने दावा किया था कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उन्होंने धमकी भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे। दिपके ने इस कार्रवाई को प्रधान के खिलाफ उनके अभियान से सीधा जोड़ा। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक के लिए शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी, न कि जवाबदेही मांगने वाले संगठन के खिलाफ।

दिपके ने एक्स पर लिखा 10 लाख कॉकरोच ने हमारी वेबसाइट पर सदस्य के तौर पर साइन अप किया था। 6 लाख कॉकरोच ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करते हुए एक याचिका पर हस्ताक्षर किए थे। सरकार कॉकरोचसे इतनी डरी हुई क्यों है? लेकिन यह तानाशाही रवैया भारत के युवाओं की आंखें खोल रहा है। हमारा एकमात्र गुनाह यह है कि हम अपने लिए एक बेहतर भविष्य की मांग कर रहे थे। लेकिन आप इतनी आसानी से हमसे छुटकारा नहीं पा सकते। हम अभी एक नए घर पर काम कर रहे हैं। कॉकरोच कभी नहीं मरते।

विज्ञापन


आज एक्स पर एक पोस्ट में दिपके ने इस आंदोलन के खिलाफ कार्रवाई का विवरण दिया। उन्होंने कहा, कॉकरोच जनता पार्टी पर कार्रवाई, इंस्टाग्राम पेज हैक, मेरा पर्सनल इंस्टाग्राम हैक, ट्विटर अकाउंट रोका गया, बैकअप अकाउंट भी हटा दिया गया। दिपके ने आगे कहा, कृपया ध्यान दें कि वर्तमान में हमारी किसी भी मंच तक पहुंच नहीं है। उन्होंने कहा इसके बाद की कोई भी पोस्ट कॉकरोच जनता पार्टी का आधिकारिक बयान नहीं मानी जानी चाहिए।

कॉकरोच जनता पार्टी पिछले सप्ताह भारत के मुख्य न्यायाधीश से जुड़ी एक टिप्पणी के विवाद के बीच उभरी थी। यह संगठन बेरोजगारी, परीक्षा प्रश्नपत्र लीक और शिक्षा जैसे मुद्दों पर मीम्स और राजनीतिक टिप्पणियों के माध्यम से तेजी से ऑनलाइन लोकप्रिय हुआ। इसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब दो करोड़ 19 लाख फॉलोअर्स थे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़े- त्विषा शर्मा केस में बड़ा अपडेट: समर्थ की कोर्ट में पेशी आज, सात दिन की रिमांड मांगेगी पुलिस; खुलेंगे कई राज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें