पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद आग लग गई और पांच लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के वाहन और कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। अब जांच में हादसे की वजह के साथ लाइसेंस और सुरक्षा नियमों की भी पड़ताल होगी। पढ़िए रिपोर्ट-
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में गुरुवार को पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में धमाका हुआ। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाका दोपहर के समय चंपाहाटी इलाके की फैक्ट्री में हुआ। धमाके के बाद फैक्टरी में आग लग गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने फैक्टरी को आग की लपटों में घिरा देखा। वहां से घना धुआं निकल रहा था। अधिकारी ने कहा, धमाके में पांच लोग घायल हुए हैं। दमकल की एक टीम मौके पर पहुंच गई।
VIDEO | Five injured in blast at firecracker factory in Bengal's South 24 Parganas district. pic.twitter.com/OLJVU7tPaW
उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। इसका मकसद धमाके की सही वजह पता करना और यह जांचना है कि फैक्टरी के पास जरूरी लाइसेंस था या नहीं और वहां सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं।