फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: सबसे कठिन मोर्चे पर नितिन नवीन, पश्चिम बंगाल का दौरा कर बनाएंगे विजयी रणनीति

सार

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने सबसे पहले पश्चिम बंगाल पर फोकस किया है। 27-28 जनवरी के दौरे में वे कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति बनाएंगे। पार्टी को बंगाल में अनुकूल माहौल दिख रहा है, जबकि असम में सरकार दोहराने और तमिलनाडु-केरल में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है।

Register For Event
विज्ञापन
नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने सबसे पहले सबसे कठिन मोर्चे पर हमला बोलने का निर्णय लिया है। वे 27-28 जनवरी को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जा सकते हैं। इस दौरे में वे भाजपा के पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस बैठक में पिछले चुनाव में पार्टी के द्वारा जीती गई सीटों पर दुबारा जीत हासिल करने और अन्य नई सीटों पर जीत की रणनीति बनाएंगे। 

विज्ञापन


अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के ठीक अगले ही दिन यानी 21 जनवरी को उन्होंने सभी प्रदेश अध्यक्षों और संगठन के अन्य पदाधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में सभी प्रदेश अध्यक्षों ने अपने प्रदेश में पार्टी संगठन की स्थिति और संभावनाओं की जानकारी नितिन नवीन को दी। विशेषकर चुनावी राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम के बारे में विस्तार से समीक्षा की गई। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने बताया है कि तमिलनाडु, केरल और पांडिचेरी में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी। पार्टी का अनुमान है कि वह असम में अपनी सरकार दुहराने में सफल रहेगी। 

पार्टी का मानना है कि पश्चिम बंगाल में इस बार उसके लिए परिस्थितियां बहुत अनुकूल हैं। यदि वह सही रणनीति के साथ मैदान में उतरती है तो उसे जीत हासिल हो सकती है। पार्टी नेताओं के अनुसार, टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा जनता का किया जा रहा उत्पीड़न और बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा पश्चिम बंगाल में उसे जीत दिला सकता है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा को शानदार सफलता मिली है। बुधवार को हुई बैठक में इस जीत के लिए पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के सफल नेतृत्व की सराहना की गई है। केरल में नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिली सफलता के बाद पार्टी का मानना है कि इस वामकिले में अब उसके लिए संभावनाएं ज्यादा अनुकूल हो गई हैं। उसका अनुमान है कि आगामी केरल विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल होंगे।  

जी राम जी पर आक्रामक बैटिंग करेगी भाजपा
कांग्रेस ने मनरेगा योजना के स्थान पर लाई गई जी राम जी योजना का राष्ट्रीय स्तर पर विरोध करने का निर्णय लिया है। लेकिन भाजपा का मानना है कि जी राम जी योजना श्रमिकों के लिए ज्यादा लाभप्रद है। पार्टी एक योजना बनाकर देश के सभी श्रमिकों को यह बताएगी कि यह योजना किस तरह उन्हें ज्यादा लाभ देगी। चुनावी राज्यों में एक अभियान चलाकर इसके बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें