सीएम पद की शपथ लेने के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी विधानसभा पहुंचे। सदन में प्रवेश करने से पहले उन्होंने दंडवत प्रणाम किया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र के पहले दिन शुभेंदु अधिकारी ने सदन परिसर में प्रवेश से पहले घुटनों के बल बैठकर सिर झुकाया। लोकतंत्र के मंदिर के सामने नतमस्तक होने का उनका यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा के सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सदन में प्रवेश से पहले सीढ़ियों पर सिर झुकाकर नमन किया। यह शुभेंदु सरकार का विधानसभा में पहला दिन था। अधिकारी अपने मंत्रियों के साथ विधानसभा के अंदर प्रेवश किया। इस घटना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 के उस क्षण की याद दिला दी। तब प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में प्रवेश करने से पहले सीढ़ियों पर मत्था टेका था।
मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा लोगों के आशीर्वाद से और पीएम मोदी के नेतृत्व में, हमने विधानसभा में प्रवेश किया है। बजट यहीं पेश किया जाएगा। आज यहां 143 विधायक शपथ लेंगे। नए स्पीकर का चुनाव कल होगा।