फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबर के वंशज ने ठोंका दावा, 'कहा मोदी वापस दिलाएं मुझे कोहिनूर'

Fri, 22 Apr 2016 03:25 AM IST
अनूप ओझा/अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुगल खानदान के वारिस मिर्जा आलमगीर बख्त ने जताया हक आलमगीर बोले, प्रधानमंत्री मुझे वापस दिलाएं कोहिनूर हीरा पीएम को भेजी मुगलवंश की 15 पीढ़ियों की वंशावली
Register For Event
विज्ञापन
कोहिनूर हीरा - फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहिनूर हीरा किसका है? इस सवाल को लेकर जहां भारत-पाकिस्तान में जद्दोजहद चल रही है, वहीं गुरुवार को मुगल बादशाह बाबर के वंशज मिर्जा आलमगीर बख्त ने कोहिनूर हीरा को अपना बताते हुए नया राग छेड़ दिया है। उन्होंने कोहिनूर हीरे पर अपना हक जताया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि कोहिनूर असल में बनारस की थाती के रूप में ब्रिटिश सरकार द्वारा उन्हें लौटाया जाना चाहिए। इसलिए कि मुगल खानदान के वारिस के रूप में मैं बनारस में रह रहा हूं। कोहिनूर को मुगल वंश की निशानी बताते हुए आलमगीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत भेजा है। बता दें कि इससे पहले इनकी मां तैमूर सुल्तान ने ताजमहल पर अपना हक जताते हुए सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दायर किया था।

गोविंदपुरा (छत्तातले) में रहने वाले मिर्जा आलमगीर बख्त ने पीएम को भेजे पत्र के साथ मुगलवंश की 15 पीढ़ियों का ब्रिटिश सरकार का प्रमाणित सिजरा (वंशावली) भी भेजा है। कहा है कि मुगलवंश का देश में इकलौता वारिस मैं हूं और कोहिनूर पर मेरा हक है। आलमगीर ने प्रधानमंत्री से गुजारिश की है कि मुगल वंशज के रूप में मेरे पूर्वज 220 वर्ष से काशी में गुमनाम जिंदगी जी रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसे बनारस की थाती के रूप में सहेजने की पहल करनी चाहिए। इससे पहले आलमगीर की मां तैमूर सुल्तान प्यार की निशानी के तौर पर आगरे के ताजमहल पर अपना हक जता चुकी हैं। आलमगीर बताते हैं कि ताज भी मेरा ही है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में मेरी मां ने वर्ष 2005 में मुकदमा किया था। तैमूर सुल्तान का वर्ष 2008 में इंतकाल हो चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें