कश्मीर घाटी में हुईं हालिया टारगेटेड किलिंग्स
दो जून को यानी आज ही आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में विजय कुमार पर खुली गोलीबारी कर दी थी। विजय कुमार राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उनकी मौत हो गई।
इससे पहले 31 मई को कुलगाम जिले के ही गोपालपुरा इलाके में आतंकियों ने एक हिंदू महिला को गोली मार दी थी। उसकी भी बाद में मौत हो गई थी। वहीं, 25 मई को आतंकियों ने एक टेलिविजन अभिनेत्री अमरीन भट की बड़गाम में उनके ही आवास पर गोली मार कर हत्या कर दी थी। हमने में उनके 10 साल के भतीजे को भी चोट आई थी।
24 मई को आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी और उसकी बेटी पर श्रीनगर में गोलीबारी कर दी थी। घटना में पुलिसकर्मी की जान चली गई थी और उसकी बेटी घायल हुई थी। 12 मई को बड़गाम जिले में आतंकियों ने राहुल भट नामक कश्मीरी पंडित को गोली मार दी थी। बाद में राहुल का भी निधन हो गया था।