पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल जारी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के चार वरिष्ठ अधिकारियों समेत कुल पांच पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (कार्यकारी) अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह कदम चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
ये भी पढ़ें: '2014 में मोदी आए, 2026 में सब समाप्त...': अमित शाह ने बताई वाम चरमपंथ की कहानी, जानें कैसे साधा निशाना
किन अधिकारियों का हुआ तबादला?
जारी आदेश के अनुसार उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत पाल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में वरिष्ठ उप सचिव बनाया गया है। वहीं, सीईओ कार्यालय में अतिरिक्त सचिव रहे नरेंद्र नाथ दत्ता को श्रम विभाग में और सुप्रिया दास को खाद्य प्रसंस्करण एवं बागवानी विभाग में समान पद पर भेजा गया है।
संयुक्त सचिव मिथु सरकार को अल्पसंख्यक कार्य और मदरसा शिक्षा विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत राहुल नाथ को सीईओ कार्यालय में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने की कोशिश
चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि ये तबादले चुनाव से पहले की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, "इस तरह के तबादले चुनावों में निष्पक्ष माहौल बनाए रखना और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए किए जाते हैं।" अधिसूचना के अनुसार, अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेशों तक नई नियुक्तियों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: DMK: उदयनिधि बोले- तमिलनाडु चुनाव PM मोदी और अमित शाह को राज्य में घुसने न देने की लड़ाई; जानें और क्या कहा
अधिसूचना के अनुसार, सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और अगले आदेश तक वे इन्हीं पदों पर कार्य करेंगे। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।
तबादलों पर सियासत जारी
चुनाव आयोग ने हाल ही में राज्यभर में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक ही दिन में 267 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें 173 थानों के प्रभारी अधिकारियों सहित 184 पुलिसकर्मी और 18 जिलों के 83 ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) शामिल हैं। इसके अलावा एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी को भी स्थानांतरित किया गया है। चुनावी माहौल के बीच इतने बड़े पैमाने पर तबादलों ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है।
अन्य वीडियो