फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्कूल ठीक करो' अभियान का क्यों करते हैं विरोध?: अभिजीत दीपके का भाजपा पर हमला,  बोले- हम छात्रों की 'ए टीम'

Thu, 03 Sep 2026 03:20 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, मुंबई

सार

अभिजीत दीपके ने 'स्कूल ठीक करो' अभियान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि जब भी स्कूलों को बेहतर बनाने की बात होती है तो भाजपा उसका विरोध क्यों करती है?
Register For Event
विज्ञापन
अभिजीत दीपके ने भाजपा पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान 'स्कूल ठीक करो' अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बेहतर स्कूल और शिक्षा का मुद्दा किसी एक राजनीतिक पार्टी या संगठन का मुद्दा नहीं है, बल्कि देश के हर बच्चे के भविष्य से जुड़ा सवाल है। 
विज्ञापन


अभिजीत दीपके ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ-साथ महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी भी स्कूलों को बेहतर बनाने की बात कर रही हैं। ऐसे में जो भी लोग चाहते हैं कि देश के स्कूल अच्छे हों, उनका स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब भी स्कूलों को बेहतर बनाने की बात होती है, तो भाजपा के लोग इसका विरोध क्यों करने लगते हैं। क्या भाजपा को नहीं लगता कि शिक्षा महत्वपूर्ण है और देश के भविष्य के लिए अच्छे स्कूल जरूरी हैं?

आप से फंडिंग मिलने के आरोपों पर क्या बोले दीपके? 
अभिजीत दीपके पर आम आदमी पार्टी की 'बी टीम' होने और अरविंद केजरीवाल से फंडिंग मिलने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अलग-अलग लोग उन्हें अलग-अलग पार्टियों की 'बी टीम' बताते हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उन्हें कांग्रेस की 'बी टीम' बताते हैं, जबकि कुछ लोग अरविंद केजरीवाल की 'बी टीम' होने का आरोप लगाते हैं।
विज्ञापन


अभिजीत ने तंज कसते हुए कहा कि सभी लोग एक साथ बैठकर यह तय कर लें कि आखिर वह किसकी 'बी टीम' हैं। उन्होंने कहा, हम किसी पार्टी की 'बी टीम' नहीं हैं, हमारे हिसाब से हम छात्रों की 'ए टीम' हैं।

अपनी शैक्षणिक योग्यता पर क्या बोले अभिजीत?
अभिजीत दीपके की शैक्षणिक योग्यता और डिग्री को लेकर उठ रहे सवालों पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो लोग सार्वजनिक जीवन में हैं, उनकी डिग्री और शिक्षा को लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं। खास तौर पर चुनाव लड़ने वाले लोगों और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों से उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर सवाल होना चाहिए। देश के कई सांसदों की ओर से स्वर्ण समाज के लिए आयोग बनाने की मांग पर अभिजीत दीपके ने कहा कि यह मांग करने वालों को अपनी बात रखने का अधिकार है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें