फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: अभिजीत दिपके सीपी में फहराएंगे तिरंगा, आगरा-गाजियाबाद के दौरे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी

Fri, 16 Oct 2026 06:31 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 16 अक्तूबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
Register For Event
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 16 अक्तूबर 2026 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी है। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके सीपी में तिरंगा फहराएंगे। इसके साथ ही भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज शुरू हो रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

अभिजीत दिपके सीपी में फहराएंगे तिरंगा
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने के लिए लोगों से अपील की है। उन्होंने 16 अक्तूबर को यह आह्वान किया। दिपके ने सभी देशभक्त नागरिकों से आग्रह किया है कि वे शुक्रवार को सेंट्रल पार्क पहुंचें। वहां आकर राष्ट्रीय ध्वज फहराने में शामिल हों। अभिजीत दिपके ने एक्स पर वीडियो जारी कर कहा कि आशुतोष रांका और सौरव दास को सिर्फ तिरंगा लहराने के आरोप में जेल में डाला गया है। मैं सभी देश भक्तों से अपील करता हूं कि जितने भी लोग तिरंगे से प्यार करते हैं 16 अक्तूबर शाम पांच बजे आप सब कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगे से साथ पहुंचे। वहां हम अपना तिरंगा लहराएंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

सीएम योगी का आगरा और गजियाबाद दौरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा गाजियाबाद के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड पर प्रस्तावित मतदाता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। सम्मेलन में पार्टी ने करीब 15 हजार स्नातक और शिक्षक मतदाताओं को कार्यक्रम में जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसी तरह गाजियाबाद के  डासना स्थित सुंदरदीप कॉलेज में होने मतदाता सम्मेलन में भी सीएम हिस्सा लेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

महिला क्रिकेट में आज से स्मृति मंधाना युग की शुरुआत
भारतीय महिला की टीम की नियमित कप्तान बनाए जाने के बाद स्मृति मंधाना आज पहली बार एक्शन में नजर आएंगी। आज से भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। सीरीज का पहला टी-20 मैच आज शाम सात बजे से रायपुर में खेला जाएगा।

दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत संबंधी याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। इसमें अधिकारियों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने और शांतिपूर्ण आंदोलन के अधिकार को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा घोषित करने के लिए निर्देश देने का आग्रह किया गया है। 
विज्ञापन

सचिन पायलट की पंजाब यात्रा की शुरुआत
कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट आज से पांच दिन की पंजाब यात्रा पर निकल रहे हैं। पायलट इस दौरान मोगा, बठिंडा, मानसा, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट, गुरुदासपुर, तरन तारन और अमृतसर जैसे जिलों से गुजरेंगे। यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रभारी गैंगस्टर्स की हिंसा का शिकार हुए लोगों के परिवारों से भी मिलेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें