फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: एमपीसी बैठक के फैसलों का एलान, सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह

Wed, 07 Oct 2026 05:54 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 7 अक्तूबर  इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

Register For Event
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 7 अक्तूबर सिंतबर 2026 को अश्विना माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। आज एमपीसी बैठक के फैसलों का एलान होगा। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हिमाचल दौरे का दूसरा दिन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिन के हिमाचल प्रदेश दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। राष्ट्रपति आज लाहौल-स्पीति जिले के रोहतांग स्थित अटल सुरंग का दौरा करेंगी। 

भाजपा आज निकालेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ही के दिन 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी। तब से 2014 तक नरेंद्र मोदी लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। मई 2014 से वे देश के प्रधानमंत्री हैं। सत्ता में उनके 25 साल पूरे होने पर आज अलग-अलग राज्यों में भाजपा सेवा ज्योति कलश यात्रा निकालेगी। भाजपा के कार्यकर्ता सेवा ज्योति कलश के साथ जगह-जगह पैदल यात्रा या बाइक रैली का आयोजन करेंगे। पार्टी का दावा है कि इस दौरान देश के सभी जिला मुख्यालयों सहित करीब 1,000 स्थानों पर "विकसित भारत 2047" का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे गृह मंत्री
गृह मंत्री अमित शाह आज गुरुग्राम से निकलने वाली सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे। गृह मंत्री इसके साथ ही वाराणसी में भी सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी भी शामिल होंगे। 
 

एमपीसी बैठक के फैसलों का एलान
भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीन दिवसीय बैठक आज खत्म होगी। बैठक के बाद पॉलिसी से जुड़े फैसलों को ऐलान किया जाएगा। फरवरी 2023 के बाद क्या पहली बार रेपो रेट में कोई बदलाव होगा, इस पर सभी का नजर है? पिछले साढ़े तीन साल से रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर स्थिर है।
 
विज्ञापन

पटना में मानवाधिकार उल्लंघन मामलों की सुनवाई 
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामलों की सुनवाई के लिए 7-8 अक्टूबर पटना में रहेगा। इस दौरान पटना के ज्ञान भवन में दो दिवसीय 'खुली सुनवाई और शिविर बैठक' आयोजित की जाएगी। आज एनएचआरसी अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन और सदस्य न्यायमूर्ति (डॉ.) विद्युत रंजन सारंगी और विजया भारती सयानी शिकायतकर्ताओं और राज्य के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में पूर्ण आयोग में मामलों की सुनवाई करेंगे। 8 अक्टूबर को आयोग दो अलग-अलग पीठों में मामलों की सुनवाई करेगा। इसके बाद, आयोग की ओर से नागरिक समाज संगठनों, गैर-सरकारी संगठनों और मानवाधिकार रक्षकों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें