फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना शहर में सीसीटीवी लगाने का कार्य जल्द शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने कैमरे लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया की शुरू
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से अहम भूमिका निभाएंगे सीसीटीवी कैमरे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में सुरक्षा बढ़ाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर खंभे स्थापित कर कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस के अनुसार शहर में 100 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से नियंत्रित किया जाएगा। इन कैमरों से न केवल अपराध पर नजर रखी जाएगी, बल्कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के ऑनलाइन चालान भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस योजना पर करीब 2.34 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। कैमरे चंडीगढ़ से धर्मशाला राष्ट्रीय राज मार्ग पर रक्कड़ कालोनी से झलेड़ा चौक तक, रेड लाइट चौक से नगर निगम क्षेत्र तक और संतोषगढ़ मार्ग पर नगर निगम क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि पंजाब से लगे होने के कारण ऊना में अपराध माफिया सक्रिय रहता है, इसलिए अपराध की आशंका हमेशा बनी रहती है। इस कारण शहर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए जगह-जगह कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें