फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जोगिंद्रनगर देवता मेले में अस्थायी दुकानों के लिए ठेकेदार तय करेगा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
25 से 30 हजार में मिलेगी एक दुकान
विज्ञापन

मैदान एकमुश्त बिकने से अब छोटे कारोबारियों को भी चुकाने पड़ेंगे मनमाने दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेला मैदान अब एकमुश्त नीलामी के माध्यम से किसी एक ठेकेदार को सौंपा गया है। इसके तहत अब कारोबारियों को अस्थायी दुकानें केवल ठेकेदार की ओर से निर्धारित शर्तों और शुल्क के आधार पर ही मिलेंगी। सूत्रों के अनुसार दस बाय दस फीट की एक दुकान के लिए कारोबारियों को 25 से 30 हजार रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। बाहरी राज्यों के छोटे कारोबारियों को भी ठेकेदार की नियम और शर्तों का पालन करना होगा। 40 लाख रुपये से अधिक की बोली लगाने वाले ठेकेदार के हवाले मेला मैदान होने से छोटे कारोबारियों के लिए पहुंच चुनौतीपूर्ण हो सकती है। पांच दिवसीय मेले में देश भर से व्यापारी हिस्सा ले रहे हैं, जो अब अपनी दुकानों के लिए ठेकेदार से आशा लगाए हैं। खिलौने, मनियारी और खाद्य सामग्री की दुकानों के किराये में भी वृद्धि की संभावना है। इसका मुख्य कारण पिछले साल की तुलना में बढ़े हुए दाम और मेले के मैदान का एकमुश्त नीलामी के माध्यम से सौंपना बताया जा रहा है। रविवार को मेला मैदान पहुंचे अन्य राज्य के व्यापारियों ने बताया कि उन्हें 25 से 30 हजार रुपये में दुकान उपलब्ध कराने की जानकारी मिली है। फिलहाल मेला मैदान में प्लॉट आबंटन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि छोटे कारोबारियों को किसी भी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए प्रशासन निगरानी रखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें