फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब-ऊना रोड पर आईटीएमएस कैमरे सक्रिय, ऑनलाइन चालान शुरू

Sat, 06 Dec 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना )। उच्च अधिकारियों के दिशा–निर्देशों के तहत बड़ूही पेट्रोल पंप के सामने इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं। कैमरों के चालू होते ही ऑनलाइन चालान जारी होना शुरू हो गए हैं। जिसका प्रभाव क्षेत्र में साफ देखा जा सकता है। लोगों को चालान के मैसेज मोबाइल पर आने शुरू हो गए हैं। कैमरों के सक्रिय होने के बाद दोपहिया चालकों में हेलमेट के उपयोग में बढ़ोतरी हुई है। चारपहिया वाहन चालकों द्वारा भी सीट बेल्ट सहित अन्य यातायात नियमों का पालन बढ़ा है। इससे सड़क पर अनुशासन और सुरक्षा दोनों में सुधार देखा जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कैमरों की वजह से अब यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और सख्त हो गई है। नियम तोड़ने पर तुरंत ऑनलाइन चालान मिल जाने से लोगों में जागरूकता और सतर्कता भी बढ़ी है। वहीं किसानों और स्थानीय नागरिकों ने थोड़ी असुविधा भी जताई है। उनका कहना है कि खेतों की ओर जाने के लिए सड़क से कुछ ही दूरी तक बाइक चलानी पड़ती है। कैमरों की वजह से अब छोटी दूरी के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है। जो उनके लिए थोड़ा मुश्किल होता है। थाना प्रभारी अंब रूप सिंह ने बताया कि कैमरे सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए लगाए गए हैं। हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीड सहित किसी भी नियम के उल्लंघन पर ऑनलाइन चालान जारी किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की असुविधा को समझते हैं लेकिन नियम सभी के लिए समान हैं। यह नियम लोगों की सुरक्षा से सीधे जुड़े होते हैं। हमारा उद्देश्य चालान करना नहीं बल्कि जनता की जान की रक्षा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें