फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खाड़ी देशों के युद्ध की आंच से प्रभावित होने लगे उद्योग

Sat, 21 Mar 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। पिछले कई दिनों से चल रहे खाड़ी देशों के युद्ध का असर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थापित उद्योगों पर दिखने लगा है। यही कारण है कि ऊना जिला के अधिकतर लघु तथा अतिलघु उद्योग संकट में है। सबसे अधिक असर पेट्रोलियम आधारित तथा गैस आधारित उद्योगों में देखा जा सकता है। बहुत से लघु तथा अतिलघु उद्योग पहले से ही मंदी की मार झेल रहे हैं। अब खाड़ी देशों के युद्ध के चलते उन्हें और अधिक मार इसलिए पड़ने लगी है, क्योंकि दूसरे कई बड़े यूनिट जो पेट्रोलियम तथा गैस बेस्ड हैं, उनमें उत्पादन से लेकर रॉ मैटेरियल की कमी महसूस की जा रही है। इनमें सिंथेटिक धागा तैयार करने वाले मिल्ज से लेकर प्लास्टिक उद्योग पर असर होने लगा है। सूत्रों के अनुसार प्रिंटिंग मेटेरियल में भी उछाल आने से इससे जुड़े यूनिट मंदी की मार झेल रहे हैं।
विज्ञापन

प्रिंटिंग यूनिट जो कि फार्मा उद्योगों को मेटेरियल सप्लाई करते हैं, उनकी सप्लाई पर भी इसका बुरा असर देखने को मिल रहा है। केमिकल उद्योग से लेकर पीवीसी से बनने वाले अनेक प्रकार के प्रोडक्ट्स का उत्पादन काफी घट गया है। गैस बेस्ड यूनिट काफी प्रभावित हो रहे हैं। यहां तक कि गैस बेस्ट यूनिट्स को अपने उत्पादन का ठप करने पड़ रहे हैं। अगर जल्द खाड़ी देशों के युद्ध का अंत नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में उद्योग जगत पर गहरा प्रभाव पड़ने वाला है। ऊना जिला में अधिकतर लघु तथा अतिलघु उद्योग है, जो बड़े उद्योगों को मेटेरियल सप्लाई करते हैं।
प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े उद्यमी दीप शर्मा ने कहा कि उनका यूनिट पिछले कई दिनों से मंदी की मार झेल रहा है। काम लगभग ठप है तथा प्रिंटिंग मटेरियल के दामों में उछाल आ चुका है, जिस कारण प्रिंटिंग मेटेरियल यूनिट्स पर इनका प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

फार्मा उद्योग से जुड़े उद्यमी बीएस चंदेल के अनुसार खाड़ी देशों के युद्ध के कारण लगभग हर उद्योग प्रभावित होने लगा है। उन्होंने कहा कि फार्मा उद्योग भी इससे अछूता नहीं है। रॉ मेटेरियल की सप्लाई में होने वाली कमी के चलते उत्पादन पर असर पड़ना स्वाभाविक है।

इंडस्ट्री एसोसिएशन ऊना के महासचिव सीएस कपूर ने कहा कि ऊना जिला में लगभग सभी उद्योगों पर खाड़ी देशों के युद्ध का असर नजर आने लगा है। अगर जल्द यह युद्ध समाप्त नहीं हुआ तो आने वाले कुछ समय में उद्योग जगत संकट में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें