लंबे समय से सरकार की ओर से सम्मान मिलने का इंतजार कर रहे प्रदेशभर के मेधावियों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर मंडी में होने वाले कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित करेगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। सरकार की ओर से सभी उच्च शिक्षा उपनिदेशकों को मेधावियों को सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। एक सूची मंडी में होने वाले सरकार के कार्यक्रम के लिए भेजने के लिए कहा है। इस कार्यक्रम के दौरान सरकार की ओर से प्रदेश भर के 120 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में चंबा के 11 मेधावियों को शामिल किया गया है। सरकार अपने कार्यक्रम के दौरान ही मेधावियों को सम्मानित करेगी, जबकि इसके बाद शेष मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।