फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जामली गांव में घर से गहने और नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात के समय परिवार गया था घर से बाहर
विज्ञापन

पुलिस ने मामला किया दर्ज, आगामी जांच की जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर/कसौली (सोलन)। कसौली थाना क्षेत्र की कोट बेजा पंचायत के जामली गांव में चोरों ने एक घर से गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पंचायत में बीते एक सप्ताह में चोरी की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कोट बेजा के जामली गांव में चोरों ने एक घर से गहने व कुछ नगदी पर हाथ साफ कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी ले गए। घटना के समय वह अपने दूसरे घर गए हुए थे। घर में ताला लगा हुआ था। सुबह जब वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर से नकदी, गहने गायब थे। आठ दिन में कोट बेजा पंचायत में चोरी का दूसरा मामला सामने आया है। वहीं पंचायत सदस्य निर्मला शर्मा ने बताया कि रविवार रात को चोरों ने चोरी की घटना काे अंजाम दिया है। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें