फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों को दी कॅरिअर के विकल्पों के बारे में जानकारी

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनावर में आयोजित कॅरिअर काउंसिलिंग में मौजूद विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सनावर स्कूल में काउंसिलिंग का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनावर में बुधवार को विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 83 छात्राओं और लगभग 150 छात्रों सहित उनके अभिभावकों ने भाग लिया।
काउंसलिंग में विद्यार्थियों को विभिन्न कॅरिअर विकल्पों की जानकारी प्रदान की गई। सर्कल सुपरवाइजर सुरेखा कुमारी ने छात्रों को कॅरिअर के विकल्पों के बारे में जागरूक किया और शुरुआत से ही अपने कॅरिअर पर ध्यान केंद्रित करने के महत्व पर विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों का उत्तर देते हुए उन्हें अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप सही दिशा चुनने के लिए प्रेरित किया। सुरेखा कुमारी ने कहा कि ऐसे काउंसलिंग सत्र बच्चों के भविष्य को संवारने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पंकज बक्शी ने कहा कि बदलते दौर में बच्चों की बढ़ती जिज्ञासा और मानसिकता को समझना आवश्यक है। ऐसे सत्र बच्चों को उचित कार्य-प्रणाली और सोच विकसित करने में अत्यधिक सहायक होते हैं। इस अवसर पर शिक्षक विजय कुमार शर्मा, देवदत्त शर्मा सहित स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें