फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कब आएगी गैस सप्लाई, पंचायत प्रतिनिधियों को होगी इसकी जानकारी

Sun, 02 Aug 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग जोड़ेगा, एजेंसी व प्रतिनिधियों को व्हाटसएप ग्रुप में
विज्ञापन

गैस की सप्लाई न मिलने से आ रही शिकायतों के बाद डीसी ने लिया निर्णय
ग्रामीण क्षेत्र में अभी माह में एक बार ही जाती है सप्लाई, लोग होते हैं परेशान
संवाद न्यूजएजेंसी
सोलन। जिले में गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों को दूर करने के लिए प्रशासन व खाद्य आपूर्ति विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब पंचायत प्रतिनिधियों को गैस आपूर्ति के संबंध में समय पर जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग गैस एजेंसियों और पंचायत प्रतिनिधियों को एक व्हाट्सएप समूह में जोड़ेगा। इस ग्रुप में यह तय किया जाएगा कि कब किस क्षेत्र में गैस की आपूर्ति जाएगी और कितने सिलिंडर लोगों को मिलेंगे।
यह निर्णय उपायुक्त को गैस की अनियमित आपूर्ति को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद लिया गया है। अमर उजाला ने भी बीते दिनों इस समस्या को उठाया था। ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति अभी भी महीने में केवल एक बार होती है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि अक्सर एजेंसी वाले या तो संबंधित तारीख को क्षेत्र में नहीं जाते हैं या फिर जाएं तो कम सिलिंडर ले जाते हैं। जिन लोगों को सिलिंडर नहीं मिलते उन्होंने एक-दो दिन में दोबारा से आपूर्ति देने की बात कहकर लौट आते हैं और दोबारा एक माह बाद ही आपूर्ति देने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

नई व्यवस्था से ग्रामीण उपभोक्ताओं को गैस आने की सही जानकारी पहले ही मिल जाएगी। इससे उन्हें गैस लेने के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खाद्य आपूर्ति विभाग इस पहल को जल्द ही लागू करेगा। इस कदम से गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आने की उम्मीद है।

इनसेट

शिकायतों का होगा समाधान
ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति एक बड़ी समस्या बनी हुई है। उपभोक्ताओं को अक्सर यह पता नहीं चल पाता कि उनके क्षेत्र में गैस कब आएगी। इस कारण उन्हें कई बार खाली हाथ लौटना पड़ता है। उन्हें लंबे समय तक इंतजार भी करना पड़ता है। पंचायत प्रतिनिधियों को जानकारी मिलने से वे अपने क्षेत्र के लोगों को सूचित कर सकेंगे और यदि संबंधित तिथि को आपूर्ति नहीं होती है या पर्याप्त आपूर्ति नहीं दी जाती है तो पंचायत प्रतिनिधि ग्रुप में इसकी शिकायत कर सकेंगे। यह व्यवस्था उपभोक्ताओं की परेशानी कम करने में सहायक होगी।
विज्ञापन


इनसेट
जल्द होगी व्यवस्था लागू
उधर इस बारे में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्रवण हिमालयन ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग जल्द ही एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएगा। इसमें गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि और सभी संबंधित पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे। साथ ही इसमें अधिकारी भी जुड़े रहेंगे। गैस आपूर्ति का पूरा अनुसूची इस ग्रुप में साझा की जाएगी। किसी भी बदलाव की जानकारी भी तुरंत दी जाएगी। यह पहल गैस वितरण को अधिक सुव्यवस्थित बनाने में मदद करेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता कम होगी। यदि कहीं पर कोई परेशानी होगी तो पंचायत प्रतिनिधि इसी ग्रुप में अपनी शिकायत भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें