फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ नप के पार्षदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने दिलाई नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन) उपमंडलाधिकारी नरेंद्र आहलूवालिया ने शुक्रवार को नगर परिषद नालागढ़ के बैठक कक्ष में नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नालागढ़ की वार्ड-1 से शहनाज बेगम, वार्ड-2 से मोनी, वार्ड-3 से पवन कुमार, वार्ड-4 से निशा भारद्वाज, वार्ड-5 से हीना जैन, वार्ड-6 से चंपा देवी, वार्ड-7 से राजेश कुमार, वार्ड-8 से अलका बधवार और वार्ड-9 से दौलत राम ने शपथ ग्रहण की। नरेंद्र आहलूवालिया ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर परिषद नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा नगर के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें