फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भाषण प्रतियोगिता में निशा प्रथम, नीलम रहीं द्वितीय स्थान पर

विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उच्चा गांव  में स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्या
विज्ञापन
उच्चा गांव स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम पर प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उच्चा गांव में नौवीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग व जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या सत्या कंवर ने की। इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम, नीलम ने द्वितीय और आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किशोर स्वास्थ्य काउंसलर सुरक्षा परमार ने नागरिक चिकित्सालय अर्की के नई दिशा केंद्र में उपलब्ध काउंसलिंग सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक कल्याण और शैक्षिक विकास को सुदृढ़ करने के लिए मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग एक गोपनीय और महत्वपूर्ण सेवा है। इससे तनाव, चिंता और व्यवहार संबंधी समस्याओं में कमी आती है और किशोरों को व्यक्तिगत व समूह सत्रों के माध्यम से मदद मिलती है। सत्र के दौरान काउंसलर ने जीवन कौशल को सुदृढ़ करने में शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका पर भी बात की। इस कार्यक्रम में 68 छात्राएं, शिक्षक, एसएमसी सदस्य और अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें