विकास खंड कार्यालय में चुनावों को लेकर हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड कार्यालय धर्मपुर में बुधवार को विकास खंड कार्यालय के स्टाफ की बैठक हुई। विकास खंड अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी धनीराम पंवर ने स्टाफ को चुनाव से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए। चुनाव में व्यवस्था, मतदान केंद्र, सुरक्षा, प्रशिक्षण, मतदान केंद्र के स्टाफ को जांचने के बारे में जरूरी निर्देश दिए। 9 कमेटियों का गठन किया गया। विकास खंड धर्मपुर की 26 पंचायतों में मतदान व चुनाव परिणाम घोषित होने तक की सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। सहायक निर्वाचन अधिकारी धनीराम पंवर ने कहा कि चुनाव में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाए। चुनाव को शांतिपूर्वक करवाने में सभी कर्मचारियों का योगदान रहेगा। इस मौके पर पंचायत निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, राकेश चौहान व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। दो मई को पंचायत समिति की रिहर्सल बैठक का आयोजन सहायक निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में होगा।