संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। रामलीला क्लब धर्मपुर की ओर से आयोजित रामलीला का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन पहले दृश्य में रावण का वध करने के बाद लक्ष्मण और हनुमान विभीषण का राजतिलक कर लंका का राजा बनाते है। इसके बाद राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान अयोध्या पहुंचते है। इस अवसर पर मंत्रोचारण के साथ भगवान राम का राज्याभिषेक होता है। रामलीला में कलाकारों ने भगवान राम के आदर्शों और राम राज्य की झलक मंच पर जीवंत की। इस मौके पर रामलीला क्लब के संयोजक आशीष अत्रि, सोहन, रोशन, हरीश, दीपक, आदित्य, शुभम, कृष्णदत्त, विनोद राणा, हर्षित, करण समेत अन्य लोग मौजूद रहे।