शिविर। नवां ग्राम अंबुजा फाउंडेशन की ओर से योग शिविर का आयोजन सुबह 8:30 बजे से किया जाएगा।
अभियान। जिलेभर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे से होगा।
कार्यक्रम। नालागढ़ के अवस्थी कॉलेज में आरोहण कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।
शिविर। दिग्गल काॅलेज के स्वयंसेवी बाजार में सुबह 10:30 बजे से चलाएंगे सफाई अभियान।
महापंचायत। दाड़लाघाट के मांगू ग्राउंड में किसान महापंचायत पूर्वाह्न 11:00 बजे से की जाएगी।
कथा। धर्मपुर में खाटू श्याम की कथा का प्रवचन पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू किया होगा।
-काम की बात
चिकित्सक अवकाश पर
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सुबह 9:00 बजे से डॉ. मुकुल शर्मा, दोपहर 3:00 बजे से डॉ. अर्चिता सेन और रात 9:00 बजे से डॉ. सौरभ शांडिल आपातकाल में सेवाएं देंगे।
-आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल सकती है।