फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भगोड़ा आरोपी पंजाब के संगरूर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के मामले में की जा रही थी तलाश
विज्ञापन

ठिकाने बदल रहा था आरोपी, गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने उद्घोषित भगोड़े आरोपी को पंजाब के संगरूर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव सजूमा, डाकखाना नागरा, तहसील व जिला संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी गुरविंदर सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 में पुलिस थाना परवाणू में सड़क दुर्घटना से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर न्यायालय में पेश कर दिया था। मामले के ट्रायल के दौरान अदालत द्वारा आरोपी को बार-बार पेश होने के आदेश दिए गए, लेकिन वह लगातार गैर-हाजिर रहा। आदेशों की अवहेलना करने पर न्यायालय ने आखिरकार 1 जून को आरोपी को कानूनन भगोड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी टीएसडी वर्मा ने बताया कि भगोड़ा घोषित होने के बाद आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। जिला पुलिस की पीओ सैल की टीम उसकी धरपकड़ के लिए लगातार प्रयासरत थी। गुप्त सूचना और सटीक निगरानी के आधार पर पुलिस टीम ने 13 जून को आरोपी को पंजाब के संगरूर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुरविंदर सिंह के खिलाफ पुलिस थाना परवाणू में कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने पर एक नया मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें